मेट्रो खाली... तफरीह वाले ज्यादा

इंदौर नप्र। गांधीनगर से मालवीय नगर तक मेट्रो को 6 सितंबर से चलाया जा रहा है। सवारियों का टोटा है। घूमने वाले ज्यादा हैं। खाली ट्रेन में बच्चे मस्ती करते हुए दिखे।
रानी अवंतीबाई लोधी स्टेशन से बापट चौराहा तक कल …शाम 6 से 7 बजे के बीच पांचों डब्बों में महज 50 से 60 लोग सवार थे। करीब 70 फीसद घूमने-फिरने आए थे। राकेश ने बताया बच्चे कई दिन से जिद कर रहे थे तो घुमाने लाए है। पास बैठे आनंद राठौर ने बताया कि गांधीनगर में जॉब करते है। विजयनगर में रहना है। बाइक से आना-जाना करते थे। हाथ फैक्चर होने की वजह से मेट्रो से सफर कर रहे है। मेट्रो स्टेशनों में सुरक्षा तो है, लेकिन पार्किंग का इंतजाम नहीं है। स्टेशन गेट के सामने वाहन खड़े किए जा रहे है। स्टेशन में मशीन से जांच हो रही है। सामान जांच के लिए स्कैनर मशीन लगी है। गार्ड यात्रियों को हिदायत देते नजर आए कि ट्रेन आने के बाद ही पीली लाइन क्रॉस करें। स्टेशन पर जाने के लिए स्केलेटर, लिफ्ट और सीढ़ियां हैं। ऊपर जाने वाले इस्केलेटर चालू और उतरने वाले बंद है।