‘नवविवाहित नहीं करें इस बार करवा चौथ व्रत’

· Indore

‘नवविवाहित नहीं करें इस बार करवा चौथ व्रत’

उज्जैन। करवा चौथ की दो तिथि होने के कारण कुछ ज्योतिषियों की सलाह है कि नवविवाहित व्रत नहीं करें। शुक्र ग्रह के बालत्व दोष के कारण पहली बार व्रत रखने वालों को मनाही है। शुक्र के अस्त या बालत्व अवस्था में होने के कारण उन पर रोक नहीं है, जो बरसों से व्रत रख रही हैं।

कुछ ज्योतिष ऐसे भी हैं, जो इसके उलट बोल रहे हैं। उनका कहना है कि हमेशा की तरह ही पूजा-पाठ होगा। ये भी कहा जा रहा है कि अब करवा चौथ में परंपरा से ज्यादा दिखावा है। सोशल मीडिया रील के चक्कर में मनमानी होती है। पुराने ज्योतिषियों का कहना है कि जब से इंस्टाग्राम वाले बाबाओं का दौर आया है, हर तिथि पर दुविधा रहती है। एकादशी हो या कोई सालाना त्योहार… अलग-अलग दावे होते हैं।