क्रेन कारोबारी के ड्रायवर से साढ़े 24 लाख र बरामद

· Indore

क्रेन कारोबारी के ड्रायवर से साढ़े 24 लाख र बरामद

इंदौर : नप्र। पुलिस ने क्रेन कारोबारी के 29 लाख रुपए लेकर फरार हुए ड्रायवर की निशानदेही पर साढ़े चौबीस लाख रुपए जब्त कर लिए हैं। किराए का फ्लैट लेकर पैसा छुपा दिया था।

अग्रवाल नगर के क्रेन कारोबारी मित्तल का ड्रायवर रोहित कोसे, निवासी मूसाखेड़ी, गाड़ी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। गाड़ी रेसीडेंसी एरिए में खड़ी कर दी थी, जो पुलिस ने जब्त कर ली थी। उसका मोबाइल बंद था।

डीसीपी नरेन्द्रसिंह रावत ने ड्रायवर को पकड़ने के लिए टीम लगा रखी थी। दो दिन पहले उसे टीम ने निपानिया से पकड़ा। उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने निपानिया में किराए का फ्लैट ले रखा है। यहीं पैसे छुपाए हैं। उसकी निशानदेही पर साढ़े चौबीस लाख रुपए जब्त हो गए। साढ़े चार लाख रुपए वो खर्चा करने की बात कह रहा है। उसका कहना है कि कुछ उधारी थी, जो चुका दी।

पैसा देख नीयत खराब हुई : मित्तल परिवार बड़ा क्रेन कारोबारी है। इनके पास 180 क्रेन है। इनका ड्रायवर छुट्टी पर था तो बदली में कोसे आया था। उसने एक साथ इतना पैसा देखा तो उसकी नीयत खराब हो गई। मित्तल थोड़ी देर के लिए गाड़ी से उतरकर गए तो वो गाड़ी सहित पैसा लेकर फरार हो गया।