किस्त नहीं चुकाई तो खून से वसूली...
Loading story...

लखनऊ। मोबाइल की मासिक किस्त नहीं चुका पाने पर युवक को ब्लड बैंक ले जाकर जबर्दस्ती खून निकाल कर पैसा वसूला गया। लखनऊ के राजाराम खेड़ा गांव के नवल ने किस्त पर महंगा मोबाइल खरीदा था। इसकी किस्त वह नहीं चुका पाया, तो उसे अगवा कर मजदूर बनाया गया, मजदूरी करवाई गई, फिर भी किस्त पूरी नहीं हुई, तो उसका खून निकलवा कर वसूली की। नवल ने गीता मोबाइल शॉप से 21500 रुपए का मोबाइल खरीदा था, जिसकी किस्त 2799 रुपए थी। खून निकालने वाली लैब के मालिक ने एक यूनिट खून लेने की बात कबूली है। नवल को गोमती नदी में फेंक कर हत्या की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।