पश्चिम में कम, पूर्व में ज्यादा बारिश

· Indore

पश्चिम में कम, पूर्व में ज्यादा बारिश

इंदौर : नप्र। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कमजोर होकर अब राजस्थान और गुजरात में असर करेगा। प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में कहीं हल्की, तो पूर्व में कहीं तेज बारिश हो सकती है। बारिश की कमी से तापमान बढ़ेगा। प्रदेश मौसम जानकार अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में जब तक नया सिस्टम नहीं बनता, तब तक नमी के बादलों से ही बारिश के आसार हैं। इंदौर में कल 7.2 मिली मीटर और अब तक 589.5 बारिश हो चुकी है, जो 23.20 इंच है। बारिश से दिन का तापमान और सबसे 3 डिग्री कम रहकर 27.6 डिग्री रहा और रात में 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है।