हरिधाम पर तीन दिनी योग कैंप

· Indore

हरिधाम पर तीन दिनी योग कैंप

इंदौर। बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन और चमेलीदेवी योग केंद्र का कैट रोड, हवा बंगला के हरिधाम आश्रम पर 18 से 20 सितम्बर तक मेगा योग कैम्प लगेगा। आयोजन महंत शुकदेव दास महाराज की मौजूदगी में होगा। संयोजक किशोर गोयल, राजेश बंसल ने बताया कि समाजसेवी विनोद अग्रवाल और प्रेमचंद गोयल की मदद से शहर में 19 जगह योग सिखाया जा रहा है। यह 20वां योग सेंटर होगा। हवा बंगला, अन्नपूर्णा, सूर्यदेव नगर, देवेन्द्र नगर, चाणक्यपुरी, वैशाली नगर, गोपुर सहित आसपास के इलाकों के लोग सुबह 7 से 8.30 बजे तक योग सीख सकेंगे। तैयारियों को लेकर हरिधाम आश्रम पर बैठक हुई। तय किया गया कि तीनों दिन फलों का रस और फलाहार दिया जाएगा।