खराब पनीर पर ऐतराज जताया तो परिवार को पीट दिया ...

इंदौर. नगर प्रतिनिधि। राजेंद्र नगर पुलिस ने धीतेश दवे की रिपोर्ट पर प्रीतमसिंह और साथियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
फरियादी ने बताया कि 13 सितंबर को परिवार के साथ केट रोड के सिम्फनी रेस्टोरेंट पर खाना खाने गए थे। यहां पर उन्होंने पनीर खराब होने पर रेस्टोरेंट के प्रीतमसिंह से िशकायत की। इसी बात पर भड़क गए। उन्होंने परिवार के साथ मारपीट की। राजेंद्र नगर थाने में केस दर्ज है। शिकायत कलेक्टर से भी की गई है।
इसके अलावा लसूडिया पुलिस ने वर्षा ओझा निवासी निपानिया की रिपोर्ट पर मोनू ओझा के खिलाफ मारपीट और धमकी का केस दर्ज किया है। पुराने झगड़े को लेकर कहासुनी हो जाने पर मुलजिम ने फरियादी को पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। पहले भी इनके बीच में कहासुनी हो चुकी है।
छोटी ग्वालटोली पुलिस ने टोनी यादव निवासी छोटी ग्वालटोली की रिपोर्ट पर सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुलजिम ने फरियादी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कई दिनों से इनके बीच में झगड़ा चल रहा था और कल मारपीट की नौबत आ गई।