डेढ़ महीने बाद ही बदले नए 23 लाइब्रेरियन के कॉलेज

· Indore

डेढ़ महीने बाद ही बदले नए 23 लाइब्रेरियन के कॉलेज

इंदौर. नगर प्रतिनिधि। उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी कॉलेज में लाइब्रेरियन परीक्षा-2022 में चुने गए उम्मीदवारों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। चार साल बाद 7 सितंबर को जारी मूल नियुक्ति आदेश के करीब डेढ़ महीने में ही विभाग ने बदलाव किया है। चार लाइब्रेरियन के कॉलेज बदले गए हैं।

राज्य शासन ने इन सभी 19 लाइब्रेरियन को नए जिलों और कॉलेजों में पदस्थ किया है। इसके बाद इसी दिन एक और आदेश जारी किया गया, जिसमें चार अन्य लाइब्रेरियन को दूसरा कॉलेज अलॉट किया गया। कई लाइब्रेरियन के आपस में अंडरस्टैंडिंग के आधार पर भी कॉलेज में बदलाव किया गया है। आमतौर पर नौकरी की पहली पदास्थापना में यह नहीं होता है।

पहली बार इस तरह के बदलाव पर बड़े सवाल उठाए जा रहे हैं। निहारिका तिवारी सरकारी अरण्य भारती महाविद्यालय, बैहर (जिला बालाघाट) से बदलकर अब नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम में पदस्थ किया गया है। ऋतु रानी को बरका जिला सिंगरौली से हटाकर नर्मदापुरम, शैलेश कुमार को धुलकोट जिला बुरहानपुर से बसई जिला दतिया, अक्षय डोंगरे को लामता से बदलकर बालाघाट, सुनील कुमार तिवारीको गुढ़ के स्थान पर रीवा, प्रियंका कटारेको उदयपुरा से सुल्तानपुर जिला रायसेन, पलक जैन को हरपालपुर जिला छतरपुर से रामनगर जिला मैहर, साक्षी राठौर को कराहल जिला श्योपुर से मौ जिला भिंड, भरत कुशराम को लांजी जिला बालाघाट से नैनपुर जिला मंडला यशवन्त अजमेरी को नामली जिला रतलाम से बदलकर आगर (आगर मालवा) भेजा गया है।

राकेश बामनिया को माकडौन जिला उज्जैन के स्थान पर सरदारपुर जिला धार, श्री अरुण को बाड़ी जिला रायसेन से मुंगावली जिला अशोकनगर, अंकिता राजपूत को गुन्नौर जिला पन्ना से बदलकर इटारसी (नर्मदापुरम), आदित्य मिश्रा को खनियाधाना जिला शिवपुरी से जतारा जिला टीकमगढ़ भेजा है।

रजनी मर्सकोले को जुनारदेव से बदलकर उमरनाला जिला छिंदवाड़ा अंकित मिश्रा को उमरनाला के स्थान पर जुनारदेव जिला छिंदवाड़ा, नितिन यादव को रेहटी जिला सीहोर से बदलकर नामली जिला रतलाम, सार्थक अग्रवाल को सिराली जिला हरदा से शाढ़ोरा जिला अशोकनगर और रामकृष्ण कुर्मीबावडिया कला, भोपाल के बजाय नर्मदापुरम में नई पदास्थापना मिली है।