झगड़े में चाकू चले… महिला समेत चार घायल

· Indore

झगड़े में चाकू चले… महिला समेत चार घायल

बच्चों का झगड़ा बढ़ गया। इंदौर से एक युवक साथियों सहित महू पहुंचा और हमला कर दिया। हमले में महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। एक की हालत नाजुक है।

महू पुलिस ने बंडा बस्ती महू के ताहिर रफीक खान (30) की रिपोर्ट पर मुस्तफा निवासी इंदौर, अकरम निवासी बंडा बस्ती, अज्ञात महिला और दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमले में आमीन असलम (25), उसका भाई तौफिक (23), बेगम पति मंजूर (45) और शाहिल इस्लामुद्दीन (25), सभी निवासी बंडा बस्ती महू घायल हुए हैं। फरियादी ताहिर ने बताया कि दो दिन पहले मुश्ताक के लड़के से आमीन का झगड़ा हुआ था। इसका बदला लेने के लिए कल मुस्तफा इंदौर से साथियों सहित आया। मोहल्ले के अकरम को साथ लिया और हमला कर दिया। हमले में एक घायल की हालत नाजुक है। उसका अंग भंग हो गया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।