भोपाल में नीम करौली बाबा की अस्थियां
Loading story...

भोपाल। भारत-भ्रमण करने वाले नीम करौली बाबा की अस्थियां भोपाल में भी हैं। 53 साल से एक परिवार ने सहेज रखी हैं। 1973 में निधन के बाद बाबा का लड़का अनेग सिंह भोपाल आया था। अस्थि-कलश का कुछ हिस्सा यहां भी लाया। परिवार ने अस्थियों को अलग-अलग जगह रखा था। इसी कड़ी में भोपाल भी है।
बाबा के पोते धनंजय शर्मा (68) ने बताया कि देश भर में ग्यारह जगह बाबा की अस्थियां हैं। अरेरा कॉलोनी में परिवार ने भी सहेज रखी हैं। अभी ज्यादा लोगों को पता नहीं है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद बाबा की चर्चा फिर ज्यादा हो गई है। बीते एक-दो साल में कुछ लोगों को पता चला है, इसलिए आने लगे हैं।