जबलपुर में टैक्स अधिकारी पर लोकायुक्त छापा
Loading story...

जबलपुर। मध्यप्रदेश में आज सुबह लोकायुक्त छापे की खबर है। सबसे बड़ी दबिश जबलपुर में दी है। वाणिज्य कर अधिकारी मनीष कुमार जैन को पकड़ा है।
शुरुआती जांच में चार करोड़ रुपए की काली कमाई का खुलासा हुआ है। पत्नी और माता-पिता के नाम पर कई मकान, फ्लैट, वाहन ले रखे हैं। आय के मुकाबले 200 फीसद से ज्यादा की संपत्तिहोने का शक है। शक है कि पत्नी निधि जैन के नाम पर भोपाल और आसपास संपत्ति है। पिता कोमलचंद जैन के नाम से जमीन खरीद रखी है।