‘गरबा में आएं तो मुस्लिम अपनी बहन साथ लाएं’
Loading story...

भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की बेहूदा बात पर हंगामा है। कहा कि मुस्लिम अगर गरबा में आना चाहते हैं, तो अकेले न आएं… अपनी बहन-बेटियों और परिवार वालों को भी लाएं… हमारे भी छोरे तैयार हैं। किसी और के लिए मनोरंजन हो सकता है, गरबा हमारे लिए आराधना और प्रार्थना का पर्व है। मुस्लिम लड़के आना चाहें, तो तिलक लगाएं और जय श्रीराम बोल कर शामिल हो जाएं। गरबा को लव-जिहाद बनाया, तो हमारे लड़के तैयार हैं।
विधायक की बात पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि वो हमेशा माहौल खराब करते हैं। कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम ने कहा कि बेवजह समाज को बांट रहे हैं। शर्मा से जब सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा कि मेरा मतलब ये था कि पूरे परिवार के साथ आएं और आराधना में शामिल हों। माफी किस बात के लिए मांगूं।