पदक चूक गईं मनु भाकर, फायनल में पांचवें पर रहीं
Loading story...

आइची-नागोया। मनु भाकर और भारत की उम्मीदें चुक गई हैं। डबल ओलिंपिक पदक धारी मनु से उम्मीद थी कि दस मीटर एयर पिस्टल में भी डबल पदक दिलाएंगी। फाइनल राउंड में मनु पांचवें नंबर पर रहीं। इसके पहले इशा सिंह और सुरुचि सिंह के खराब खेल की वजह से भारत के हाथ से टीम-मेडल छिटक गया। वियतनाम से मामूली अंतर से कांसा चूक गए। आखिरी कोशिश में मनु को 10.8 का निशान लगाना था, लेकिन 9.8 ही लगा सकीं। स्कीट निशानेबाजी में सफलता मिली है। राइजा ढिल्लो, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने कांसा दिलाया है। सॉफ्ट टेनिस में जय मीना ने सेमीफाइनल में पहुंच, पदक पक्का कर दिया है।