नाबालिग को पीटा, रील बनाई
Loading story...

इंदौर : नगर प्रतिनिधि। 13 साल के लड़के को युवकों ने बेरहमी से पीटा और उसकी रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दी। हीरानगर थाने में कल 13 साल का लड़का परिवारवालों के साथ पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि सुखलिया रजिस्टार ऑफिस के वहां दो युवक मिले। उन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई की और वीडियो बना लिया। इंस्टाग्राम में आईडी ब्लैड-307 नाम से रील डाल दी। इसके अलावा देवास नाका पर वीर द पंजाबी ढाबे के पास दीपेश कुशवाह निवासी द्वारकापुरी से अजीत राय निवासी खालसा चौक ने मारपीट की। फरियादी ढाबे पर दोस्त के साथ खाना खाने गया था। सत्यसाई चौराहा निर्माणाधीन पुल बनाने वाले मजदूर बबलूसिंह निवासी उत्तरप्रदेश के साथ ठेकेदार अनिल ने मारपीट की। केबल हटाने को लेकर झगड़ा हुआ।