किट नहीं मिली तो झंडा नहीं थाम सके तूर
Loading story...

नागोया। नीरज चोपड़ा को चोट लगी तो तेजिंदर पाल तूर को झंडा थामने के लिए कहा गया, लेकिन किट नहीं मिलने की वजह से अंत में कबड्डी खिलाड़ी पवन सेहरावत को भेजना पड़ा। किसी भी एथलेटिक्स की किट कल तक नागोया पहुंची नहीं। भारतीय ओलिंपिक संघ के अधिकारियों ने तो इस पर कुछ नहीं बताया, लेकिन तूर बोले कि तीन बजे तक किट भेजने की बात कही थी। एयरपोर्ट जाकर लाने और ओपनिंग सेरेमनी मेें पहुंचना मुश्किल था। इसलिए झंडा लेकर नहीं चल सकूंगा। ऐन मौके पर बताया, नहीं तो कोच किट लेकर आ जाते।