बैंक अधिकारी बन दो को ठग लिया

इंदौर. नगर प्रतिनिधि। तुकोगंज पुलिस ने अर्जुन मालवीय (36) की रिपोर्ट पर मोबाइल नंबर 8638213021 के धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वो 56 दुकान के पास आया था, तभी उसे फोन आया और मुलजिम ने खुद को आरबीएल बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड की लीमिट बढ़ाने के लिए कहा था। उसने लिंक भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही फरियादी के खाते से पैसा निकलना शुरू हो गया और 41 हजार रुपए निकाल लिए गए।
वहीं, उसी मोबाइल से शिवकुमार वर्मा निवासी बैकुंठपुर रीवा के साथ भी घटना हुई है। जजीरावाला चौराहा पर फरियादी के पास आईसीआईसीआई बैंक कर्मचारी प्रिया शर्मा का नाम बताते हुए क्रेडिट कार्ड सर्विस बंद करने की धमकी दी और उसके खाते से भी करीब 41 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। दोनों ही घटना एक दिन के अंतर में हुई है, लेकिन ठगी करने वाला एक ही है। नंबर के आधार पर मुलजिम की तलाश शुरू कर दी गई है।