जो मर गया... उसी पर टक्कर का केस

· Indore

जो मर गया... उसी पर टक्कर का केस

खंडवा। सड़क पर जान गंवाने वाले मुकेश पटेल (28) पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और टक्कर का केस दर्ज किया है। यह करामात खंडवा जिले में हुई है। जबलपुर के गाड़ा थाने में मर्ग से जुड़े दस्तावेज मिलने के बाद खंडवा के नर्मदा नगर थाने में केस हुआ है।

जबलपुर के रहने वाले मुकेश 15 अगस्त को पुनासा-सतवासा मार्ग पर जा रहे थे। ढाबे के पास मोबाइक के सामने सूअर आ गया। टक्कर ऐसी थी कि मुकेश की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट के बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया था, फिर जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में इलाज हुआ। वहां मौत हुई थी।

पुलिस की भद् पिटने के बाद एस.पी. अगम जैन ने जांच का कहा है। पता लगा रहे हैं कि एफआइआर लिखने से पहले पुलिस को मौत की खबर नहीं थी? सिपाही सफाई दे रहे हैं कि मर्ग के दस्तावेज खंडवा पहुंचने में समय लग गया। काम के बोझ के कारण चूक हो गई होगी।