ब्लैक में खरीदी थी ’लूना’!

· Indore

ब्लैक में खरीदी थी ’लूना’!

सत्यनारायण पटेल के पास दो हेलिकॉप्टर, पंद्रह घोड़े और पांच बंदूकें हैं, लेकिन पूर्वजों की जितनी जमीन थी, अब कम हो गई है। पायलट हैं, घोड़े दौड़ाना जानते हैं, समंदर में गोते लगा चुके हैं और राइफल क्लब के मेंबर रहे हैं। इंदिरा गांधी को देखने ट्रक के बोनट पर बैठकर चले गए थे!

पहले कहां से-गुजरात. कौन आया-पता नहीं. दादा-पहले ही चले गए. मां-गीता पटेल. कहां से-गौतमपुरा के पास भीलवाड़ा. पुरखों की जमीन-दादा के पास तो दो हजार एकड़ होगी. पिता की- कम होती चली गई. क्यों-सियासत. काम संभाला तब-आठ सौ एकड़ होगी. अभी कितनी-पांच-छह सौ एकड़. आपकी-परिवार की. स्कूल -गांव का सरकारी. कैसा था-टाटपट्टी पर बैठते थे. दादागीरी होगी-क्यों. पिता नेता थे-अरे नहीं, डर था. किसका-बाबूजी को पता चलेगा तो पिटाई होगी. कोई और स्कूल-ब्राइट, एसजीएचएस और बाल विनय मंदिर. शिक्षक याद हैं-श्याम राव जोशी. क्या खास-पिताजी को पढ़ाया और मुझे भी. बचपन के खेल-कबड्डी, गुल्ली-डंडा, सितोलिया. झाड़ पर चढ़े-कोई नहीं छोड़ा. पतंग- लूटी भी. तैरना-अच्छा. कहां सीखा-कुएं में. नदी-मौका नहीं लगा. समंदर-गोते लगाए हैं. गांव के दोस्त-बहुत हैं. मिलना-कम, पर मिलते हैं. गांव के खेल-कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल. बनेठी घुमाई-खूब. मां कैसी थीं-कड़क थीं. कैसे-बाबूजी बाहर रहते थे, घर उन्होंने ही संभाला. पिटाई-हुई तो. मां का खाना-लहसुन का साग और बाटी. और कुछ-भुट्टे खिलाए. शादी-अनिता पटेल. कहां से-गौतमपुरा के पछोरा गांव से. शादी से पहले देखा -नहीं. बात-नहीं. कोशिश की-नहीं. बारात निकली -बहुत बड़ी. घोड़ी चढ़े-हां. क्या पहना-हर बार अलग-अलग. फिर भी-सूट, शेरवानी, कुर्ता-पायजामा. बाद में पहना-हां, लेकिन ज्यादा नहीं. क्यों-साइज बढ़ गया. दूल्हे का वजन-पचहत्तर किलो. बाद में-एक सौ सोलह. बाना निकला-शाही. रिसेप्शन-तीन-चार. स्टेज पर- नहीं, तब नहीं होता था. खाने वाले-गांव पूरा था, ट्रैक्टरों से लोग आए थे. कैसे हुआ-पंगत लगी. हनीमून-नहीं गए. वजह-सोचा भी नहीं. इश्क-नहीं. क्यों-मौका नहीं लगा. कोई अच्छी लगी-उधर ध्यान नहीं गया. पछतावा-नहीं. पत्नी का नाम लेते हैं-नहीं. क्या बुलाते हैं-चल जाता है काम.कोई नाम रखा-नहीं. पत्नी नाम लेती हैं-नहीं. क्या बोलती हैं-इशारों से. पत्नी के साथ विदेश-नहीं. क्यों-विदेश पसंद नहीं. देश-बहुत घूमे. पत्नी का पहनावा- साड़ी. सलवार कमीज-कभी नहीं पहना. घूंघट-सिर तक. बच्चे-एक लड़का. शादी-उसने देखा, हमने फाइनल की. क्या-क्या किया-खेत के मचान पर सोया हूं कई रात. सब्जी खरीदी- बेची है. कहां-नंदलालपुरा सब्जी मंडी. कैसे-सब्जी उगाते थे, बेचने जाते थे. कब-सुबह चार-पांच बजे. कितने दिन-कई साल. क्या उगाया-सब्जी और गुलाब. मंडी ले गए-बाबूजी पहले थे, जिन्होंने गुलाब की खेती की थी. दूध निकाला-बहुत. बैलगाड़ी-हांकी है. बक्खर-चलाया, पर शौकिया. ट्रैक्टर-कई खेत उलट-पलट दिए. घोड़ा- अच्छा राइडर हूं. कब सीखा-बचपन में. कहां-बाप-दादा के जमाने से घोड़ा है. अभी हैं-बारह-पंद्रह हैं. कौन संभालता है-लड़का. सवारी-कभी-कभार. खाना-खिलाने का शौक है. खाना बनाया-नहीं आता. चाय-कॉफी-बना लेता हूं. फिटनेस-खास ख्याल. क्या करते हैं- योग. और-रात का खाना छोड़ दिया. क्या हासिल-पच्चीस किलो कम. शराब-नहीं. बीयर-नहीं. तंबाकू-सवाल ही नहीं. सिगरेट-बिल्कुल नहीं. नॉनवेज- नहीं. अंडा-खाता हूं. घर में बनता है-नहीं. बच्चे-सब खाते हैं. कैसे-विदेश गए तो सीख गए. धार्मिक हैं-ज्यादा नहीं. पूजा-हाथ जोड़ता हूं. घर में मंदिर-है. पत्नी धार्मिक -शिव भक्त. मां-शिव भक्त थीं. पिता-ज्यादा नहीं. कमाई -खेती. कारोबार-ज़मीन. स्कूल कॉलेज-छह-सात तो हैं. स्कूल कैसे खोले-ब्राइट स्कूल वाले दोस्त थे. उनके कहने पर-चोइथराम स्कूल में रामचंद्र वर्मा के लड़के का एडमिशन कराना था, जो नहीं हो पाया। बाबूजी को बुरा लगा तो स्कूल खोल लिया. तड़ी मार के फिल्म-खूब देखीं. कोई याद-‘राम तेरी गंगा’. वजह मंदाकिनी-कह सकते हैं. हीरो का नाम पता है-राज कपूर के परिवार का था. अंग्रेजी फिल्में देखी-बहुत देखी. कोई खास-नाम याद नहीं, एक्शन देखते थे. बेंजो खाया-स्टारलिट जाने की वजह थी. पिता के साथ-बहुत देखीं. मां साथ होती थीं-पूरा परिवार होता था. बचपन की फिल्म-मदर इंडिया, शोले और नदिया के पार. पत्नी के साथ फिल्म-देखी, पर कम. हीरो-राजेश खन्ना, मनोज कुमार. नया कोई-अभी का नहीं पता, आमिर खान पसंद है. वेब सीरीज-बहुत कम. टीवी पर न्यूज-नहीं. जानकारी-समाचार पत्र से. किताबें-ओशो को पढ़ा है. लाइब्रेरी है-किताबें हैं, तीन सौ. बच्चों को शौक है-ज्यादा नहीं. स्टेडियम में क्रिकेट- नेहरू स्टेडियम. किसका-भारत-पाकिस्तान. टिकट मिल गए थे-बाबूजी विधायक थे, दो पास मिले थे. क्रिकेटर -सुनील गावस्कर. अब-धोनी. विदेश-यूरोप, अमेरिका, मलेशिया, दुबई सहित कई देश. बंदूक-चार-पांच हैं. रिवॉल्वर-एक है, एक जमा है. क्यों-बाबूजी की थी. कभी चलाई-राइफल क्लब का मेंबर हूं. शिकार-कभी नहीं. स्कूल की सवारी-साइकल.

फिर-बाबूजी ने ब्लैक में लूना खरीदी थी. स्कूल के लिए-दोनों भाई उस पर जाते थे. हेलीकॉप्टर कब गया-बहुत बाद में. क्यों खरीदा-पायलट हूं. तो हेलीकॉप्टर खरीद लोगे-शौक है. कमर्शियल पायलट- कोशिश की, पर बना नहीं. अभी क्या हैं- हेलीकॉप्टर और अपना जहाज उड़ा सकता हूं. लाइसेंस है-बिल्कुल. जहाज खरीदा-आठ जहाज खरीदे. क्या किया-फ्लाइंग क्लब शुरू किया. कहां-पहले इंदौर, फिर उज्जैन. पहला हेलीकॉप्टर-1998. अभी कितने हैं-दो तो हैं. आखिरी बार कब उड़ाया-आठ महीने पहले. घर वाले डरते नहीं-नहीं. पत्नी को बैठाया-हां. डरीं तो नहीं-भरोसा है. आसमान में फंसे-दो सीट वाला जहाज फंस गया था. कितने चुनाव-बाबूजी और मैंने दस-बारह लड़े हैं. इतने क्यों-आधे तो कांग्रेस के लिए लड़े. मतलब- उम्मीदवार नहीं होते थे. चुनाव में पैसा-करोड़ों लग गए. सियासत से कमाई- एक धेले की नहीं. चुनावी चंदा-नहीं मिलता. क्यों-बोलते हैं कि इनको क्या जरूरत. सियासी दोस्त-रघु परमार. सियासी दुश्मन-बदलते रहते हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष-अपने दम पर. फिर कैसे-सबको साध लिया था. भाजपा को भी-जगमोहन वर्मा से बात हो गई थी. भाजपा की मदद से बने- बात बनती देख कांग्रेसियों ने साथ दे दिया. इंदिरा गांधी को देखा-ट्रक में गया था देखने. कहां-कस्तूरबा ग्राम. ट्रक में क्यों-बाबूजी जनपद अध्यक्ष थे और तब मैं पढ़ता था। बद्री पंचाल का ट्रक था। भरकर ले गए थे और बोनट पर बैठकर गया था. फिर मिले-हार पहनाया था. क्या बोलीं-हार लेकर मुझे फूल दिया. राजीव गांधी-सेवा दल का शिविर बाबूजी ने लगाया था पूरे जिले का, तब मिला था. प्रधानमंत्री थे-कांग्रेस महासचिव और शोर था. क्या-इंदिरा जी का छोरा आया है. फिर कभी-दिल्ली में मिले थे और बस से गए थे. कब-मोतीलाल वोहरा मुख्यमंत्री थे और दिग्विजय सिंह पहली बार सांसद बने थे . नेता-राजीव गांधी. अभी-प्रियंका गांधी. भाजपा नेता-श्री अटल बिहारी वाजपेयी. इंदौरी भाजपा नेता-श्रीवल्लभ शर्मा. सिंधिया से मुलाकात-अब नहीं रही. कांग्रेस नहीं छोड़ी-हमारी विचारधारा है. सिंधिया ने पूछा-कई फोन आए. आपने क्या बोला-उठाए नहीं, बहानेबाजी कर दी. तुलसी सिलावट-जरूर पीछे लगे थे. सबसे अच्छा प्रदेश अध्यक्ष-दिग्विजय सिंह. और जीतू पटवारी-अच्छा काम कर रहे हैं. इंदौर-अपना शहर. ट्राफिक-नाकामी है.