छह ठिकानों पर दबिश, 21 हजार की शराब जब्त
Loading story...

देपालपुर। आबकारी विभाग ने कल सांवेर और देपालपुर गांवों में कार्रवाई कर करीब 21 हजार रुपए की शराब जब्त की। आबकारी अधिनियम में छह मामले दर्ज किए गए।
अधिकारियों ने गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को शराब के दुष्प्रभाव बताए और नशे से दूर रहने की समझाइश दी। अवैध ठियों से शराब नहीं खरीदने और केवल लाइसेंसी दुकानों से ही शराब लेने की अपील की। आबकारी सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देश पर अर्जुन बड़ौदा, पूर्वादा, दाई पूर्वादा, हप्पा, मकोड़िया, बूढ़ी बरलाई, बरलाई जागीर और शिप्रा इलाकों में कार्रवाई की गई। अभियान आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी कमलेश सोलंकी और उपप्रभारी मनोज अग्रवाल की अगुवाई में चला। सहायक जिला अधिकारी धर्मेंद्र जोशी, उपनिरीक्षक जय मुजाल्दे और देपालपुर वृत्त के उपनिरीक्षक राजेश वट्टी का अमला शामिल रहा।