करवा-चौथ की सुबह... पत्नी की हत्या!
Loading story...

ग्वालियर। पूजा-उपवास की तैयारी कर रही पत्नी को पति ने मार डाला। ग्वालियर के त्यागी नगर में वारदात हुई है। शादी के सोलह साल बाद आनंद श्रीवास्तव ने पत्नी मधु की हत्या कर दी। 14 साल का लड़का और 16 साल की लड़की है।
पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह साफ नहीं है। पड़ोसी बता रहे हैं कि अक्सर झगड़ा होता था। सीएसपी संदीप बांगरे का कहना है कि जब हम सुबह साढ़े दस बजे पहुंचे तो शव मिला। मुलजिम कुछ नहीं बोल रहा है। बच्चे सदमे में हैं। उसका परिवार कहां है, नहीं पता। महिला भिंड की रहने वाली थी।