हिम्मत है तो सेना उतारें ट्रंप, ललकारा इरान ने

· Indore

हिम्मत है तो सेना उतारें ट्रंप, ललकारा इरान ने

तेहरान। ‘अमेरिका में लड़ने की हिम्मत है, तो सेना उतार कर दिखाए, वह बार-बार भाग क्यों जाता है। इरान उसे बता देगा कि युद्धक्या होता है, कैसे लड़ा जाता है।

इरान के सुप्री​म नेशनल सिक्यूरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका हवाई हमले कर क्यों भाग जाता है। इरान के सामने अमेरिकी सेनाएं टिक नहीं सकती हैं। इरान में घुसी तो उनको मौत की नींद सुला दिया जाएगा, इसलिए जमीन पर आकर लड़ने से ट्रंप बच रहा है। रेजाई, सुप्रीम लीडर खामेनेई के करीबी हैं, इसलिए उनके बयान को खामेनेई से जोड़ कर देखा जा रहा है। रेजाई ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह इरान को छोड़ कर नहीं भागा, तो उसके ठिकानों पर ऐसे हमले किए जाएंगे, जिन्हें वह झेल नहीं पाएगा।