दीप्ति को सोना... भाला-फैंक में डबल मेडल

भारत ने आज फिर मेडल की बारिश कर दी है। कल 11 पदक पर दिन खत्म किया था। सुबह आठ और जीत लिए हैं। जैवलिन में डबल पदल मिले हैं। दीप्ति जीवनजी ने दौड़ में कमाल किया है।
दीप्ति ने 400 मीटर में सोना जीता है। 56.36 सेकंड में रेस पूरी कर जापान की नीना कन्नो से आगे रहीं। दीप्ति ने हीट्स में 57.57 सेकंड का नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया और फाइनल में और भी तेजी से रेस पूरी कर सोने के तमगे के साथ दिन की शुरुआत की।
भाला फैंक में प्रदीप कुमार ने चांदी जीती तो आयुष वर्मा कांसा ले आए हैं। प्रदीप एफ54 कैटेगरी में 27.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे। आयुष ने एफ53 में 17.88 मीटर थ्रो के साथ तीसरा नंबर हासिल किया।
पैरा टेबल टेनिस में सोनलबेन पटेल को सिंगल्स क्लास 3 और रवि बेबी सहाना को क्लास 9 में तांबा मिला है। प्रवीण शर्मा ने शॉट पुट में 13.86 मीटर थ्रो के साथ तांबा जीता है।