''वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शािमल हो''
Loading story...

इंदौर। कांग्रेस नेता एवं पार्टी प्रचारक आशीष तिवारी ने 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में मध्यप्रदेश सहित देशभर के लोगों से शामिल होने की अपील की है। इंडिया गठबंधन की रैली में मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर है।
आशीष तिवारी ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी, मतदान के अधिकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं का समाधान चाहिए। राहुल गांधी आम लोगों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही के मुद्दे उठा रहे हैं।