केरलम में जमीन धंसी, 5 मौत, नर्मदापुरम में झमाझम

· Indore

केरलम में जमीन धंसी, 5 मौत, नर्मदापुरम में झमाझम

कोच्चि। केरलम में आज भी तेज बारिश हो रही है। 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ धंसने से 5 लोगों की मौत हुई है। दो लापता हैं। मौसम विभाग ने पथन म​थिट्टा, त्रिशूर, कोट्टायम, अलपुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कल भी भारी बारिश हुई थी। यूपी के ललितपुर में बेतवा नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर है। सीतापुर में कई पुल डूब गए हैं। उन्नाव में सड़क पर नाव चल रही है। बाराबंकी में बारिश से भरे पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

गुजरात के भावनगर और राजकोट में आधे घंटे तक बारिश हुई। भावनगर के मछुवा में चार इंच, राजकोट के गोंडल में तीन इंच बारिश हुई। जूनागढ़ के गिरनार के जंगल में आत्मेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते में 40 लोग फंस गए, जिन्हें निकाल कर जान बचाई। दो दिन बाद मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। 24 सितंबर से अच्छा बरस सकता है। दमोह, गुना, ग्वालियर वाले इलाके में ज्यादा आसार हैं। नर्मदापुरम में आज सुबह झमाझम बरसा है।