मृत्युभोज में अधिकारियों को बुलाया महिला ने

· Indore

मृत्युभोज में अधिकारियों को बुलाया महिला ने

उज्जैन। अधिकारियों के चक्कर काटकर परेशान हुई नीता परमार ने अनूठी चिट्ठी लिखी है। कहा कि ‘सर मेरी शिकायत मृत हो गई है। आज तेरहवां दिन है। अंतिम क्रिया में जरूर आना।’ नीता का आरोप है कि घर के पीछे बन रही इमारत में कई गड़बड़ियां हैं। जितनी मंजिल बनाने की इजाजत मिली थी, उससे ज्यादा तान दी गई है। 12 बार से ज्यादा शिकायत कर दी है।

चार महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रही हूं। कलेक्टर सहित दूसरी जगह भी चिट्ठी लिखी थी। 27 अक्टूबर को जनसुनवाई में भी गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। पहले तो दिलासे भी दिए जा रहे थे, लेकिन अब तो बात ही बंद हो गई।