बेसबॉल की नजर से क्रिकेट समझ रहा जापान

· Indore

बेसबॉल की नजर से क्रिकेट समझ रहा जापान

भारतीय महिला टीम ने कोरोगी के जिस मैदान पर सोना जीता है, वो सरकारी पार्क है। हरमन की टीम जिस जगह खेल रही थी, वहां सिर्फ एक बाथरूम, बेंच और बेसबॉल केज ही पक्के थे, लेकिन जब क्रिकेट को एशियाड में जगह मिली तो नई घास और हाइब्रिड पिच का इंतजाम करना पड़ा। हरमन की टीम के बाद यहां श्रेयस अय्यर की टीम भी खेलने वाली है। जसप्रीत बुमरा को देखने के लिए जापानी तैयार हैं।

जापानियों को क्रिकेट समझाने के लिए बेसबॉल की जरूरत पड़ रही है। अनाउंसर चौके और छक्के तो बताती है, लेकिन साथ यह भी कहती है कि यह उसी तरह है, जैसे बेसबॉल में होम और बेस्ट ऑफ थ्री होता है। जापानी भाषा में एक गाइड भी दी गई है, जो ओवर, रन, गेंदबाज बदलने और आउट के बारे में बताती है। एक बार मैदान की तरफ देखते हैं, फिर गाइड की तरफ देख समझने की कोशिश कर रहे थे कि हुआ क्या है। इनमें से एक जापानी इसलिए आ गया था कि लडक़ी ने श्रीलंकाइ से शादी की है। भारतीय भी जमा हो ही जाते हैं। मिनी बस भरकर टोक्यो से तीस लोगों का जत्था आए, बैग में गुजराती-मारवाड़ी खाना भरकर। कुछ लंदन से भी आए थे। सियोल घूमने गए थे तो फाइनल देखने कोरोगी आ गए।