जेब में रखा मैच, फिसल गया !

· Indore

जेब में रखा मैच, फिसल गया !

न्यूजीलैंड ने भारत को 112/6 पर समेटकर जीत लगभग जेब में रख ली थी, पर आखिरी पांच ओवर में 68 रन लुटाकर जेब कटवा ली। विकेट लेना हुनर है, पर दबाव में मैच बचाना असली इम्तिहान, जिसमें कीवी कप्तान और गेंदबाज फेल हुए।

भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले में 43 रन पर तीन विकेट निकालकर मेजबानों को बैकफुट पर धकेल दिया था। हागले ओवल की पिच पिछले मैच से धीमी थी, गेंद रुककर आ रही थी। ऐसे में ग्लेन फिलिप्स (43 गेंदों पर 70) और बेवन जैकब्स (46 गेंदों पर 58) ने चौथे विकेट के लिए 116 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को 180/5 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

सेंटनर ने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट झटके। अंतिम पांच ओवर में 68 रन चाहिए थे। कीवियों को बस अपनी लाइन-लेंथ और फील्डिंग पर भरोसा रखना।

तिलक वर्मा की यही खूबी है कि यदि शुरू में आउट नहीं ,,तो फिर भूल जाइए ,पूरे दिन खेल सकते हैं .चढ़ते सूरज की तरह खेल है उनका .पहले धीमे और फिर धुंआधार (नाबाद 51, 26 गेंद) . नीतीश कुमार रेड्डी (नाबाद 26, 13 गेंद) ने सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 69 रन कूट डाले। तिलक ने नाथन स्मिथ के 18वें ओवर में 20 रन बटोरे। फिलिप्स का मिसफील्ड और जैकब डफी की नो-बॉल पर मिला जीवनदान भारी पड़ा। डफी ने 3.5 ओवर में 41 और फर्ग्यूसन ने 3 ओवर में 37 रन लुटाए। सेंटनर की सोच बीच के ओवरों में धारदार थी, पर आखिरी ओवर में यॉर्कर गायब रहीं। कप्तान योजना बदलने और फील्डिंग कसने में चूके। हार का सबक साफ है—आधा मैच जीतकर... लापरवाह हो जाने से पूरा मैच निकल गया ।