...मध्यप्रदेश में महिला कलेक्टर कम हो गईं!

भोपाल। माह भर पहले तक मध्यप्रदेश में 17 महिला कलेक्टर थीं यानी करीब 25 फीसद जिलों की कमान महिला अधिकारियों के पास थी… अब 11 कलेक्टर ही रह गई हैं। इसी माह फेरबदल हुए हैं।
अभी ग्वालियर में रुचिका चौहान, सागर में प्रतिभा पाल, बड़वानी में जयति सिंह, आलीराजपुर में नीतू माथुर, श्योपुर में शीला दाहिमा, निवाड़ी में जमुना भिड़े, नरसिंहपुर में रजनी सिंह, मैहर में विदिशा मुखर्जी, उमरिया में राखी सहाय, सिवनी में नेहा मीणा और डिंडौरी में अंजू पवन भदौरिया कलेक्टर हैं।
पिछले माह हुए फेरबदल में पांच महिला अधिकारियों का तबादला हुआ है। खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल पढ़ाई के लिए छुट्टी पर गई हैं। महिला कलेक्टर के मामले में म.प्र. चौथा है। सबसे ज्यादा तेलंगाना में हैं। यहां 39 फीसद जिलों में महिला कलेक्टर हैं, दूसरे पर तमिलनाडु में 38 फीसद और तीसरे पर केरल में 36 फीसद।