वैश्य समाज की बैठक :
Loading story...

मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन का परिचय सम्मेलन 27 सितंबर को दस्तूर गार्डन में होगा। इसके लिए वैश्य समाज के 25 घटकों की तैयारी बैठक हुई। महामंत्री अरविंद बागड़ी ने बताया कि 12 राज्यों से अब तक 3000 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। मध्यप्रदेश वैश्य कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, दिनेश मित्तल की अगुवाई में ये आयोजन होगा। बैठक में शिव जिंदल, अशोक खंडेलवाल मौजूद थे।