लाल गेंद से... पटिए उलाल!

लिंकन। फटाफट क्रिकेट में तो भारत ने न्यू जीलैंड को पहले मुकाबले में पटक दिया, लेकिन लाल गेंद में भारत-ए का वो हाल किया है कि सौ रन बनाने में दस विकेट चले गए। केएल राहुल और साइ सुदर्शन तो खाता भी नहीं खोल पाए। यशस्वी जायसवाल ने 17 और भारत के नए नंबर तीन देवदत्त पडिक्कल ने 32 रन बनाए। पांच बल्लेबाजों का शून्य नहीं टूटा। यश राठौड़ 44 रन पर नाबाद रहे।
टीम इंडिया 113 रन पर सिमट गई है। सिमोन कीनी ने पांच को चलता किया तो तीन की हालत जैक गिब्सन ने खराब कर दी। एक-एक विकेट फ्रेजर शीट और क्रिस्टन क्लार्क ने बांट लिया। चाय का वक्त हो गया है। न्यू जीलैंड ने बिना विकेट 32 रन बना लिए हैं। अंशुल कंबोज, आकाश दीप और आखिब नबी की जोड़ी नई गेंद से काम नहीं दिखा पाई है। न्यू जीलैंड सीरिज से भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पहुंचने का मुश्किल सफर शुरू हो रहा है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से घर पर भिड़ना है, लेकिन पहले न्यू जीलैंड में कमाल दिखाना पड़ेगा। ग्यारह के दावेदारों को पहले ए टीम के साथ भेजा, लेकिन तैयारी कमजोर दिखी है। यशस्वी जायसवाल को तो वन-डे टीम से दूर कर दिया कि टेस्ट की तैयारी पर फर्क नहीं पड़े।