कनाडा की फौजी छावनी में आग, दर्जनों की मौत

· Indore

कनाडा की फौजी छावनी में आग, दर्जनों की मौत

टोरंटो। कनाडा की सेना की छावनी में आग लग गई। दर्जनों लोगों की मौत और बड़ी संख्या में घायल होने की खबर है। रक्षा मंत्री मैक गुइंटी ने बताया कि उन्हें मरने वालों और घायलों का सही आंकड़ा अभी पता नहीं चला है। आग बुझाने के बाद ही पता चलेगा कि कितनी मौतें हुई हैं। कनाडा की सेना संघीय और प्रांतीय दल और वेनराइट समुदाय के लोग आग बुझाने में जुटे हैं। तूफानी हवाओं की वजह से आग फैलती गई।