गड्ढे में गिरा, भोपाल में ठेकेदार पर केस

· Indore

गड्ढे में गिरा, भोपाल में ठेकेदार पर केस

भोपाल। यहां के अवधपुरी इलाके में बैंक कर्मचारी ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि सड़क पर गड्डा खुला छोड़ दिया। इसी में ताऊ गिर गए। कई जगह गड्ढे हैं। दीपक दुबे ने शिकायत में कहा कि 76 साल के ताऊ को गंभीर चोट आई है। इलाज चल रहा है। और भी लोग घायल हुए हैं। सबके इलाज की भरपाई प्रशासन ही करे।