नकवी के खिलाफ पाकिस्तानी भी…

· Indore

नकवी के खिलाफ पाकिस्तानी भी…

पाकिस्तानी बोले, हमारे खिलाड़ी भी नकवी से पुरस्कार न लें

दुबई। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। भारतीय टीम का यह फैसला पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बन गया। हैरानी की बात यह रही कि कई पाकिस्तानी लोगों ने नकवी का साथ देने की जगह भारतीय टीम की तारीफ की।

पाकिस्तानी यूज़र ने लिखा, “भारतीय टीम को शाबाशी। मोहसिन नकवी किसी खिलाड़ी को पुरस्कार या ट्रॉफी देने के लायक नहीं हैं।” ‘पाकिस्तानी हाइलाइट्स’ नाम के खाते ने लिखा, “पाकिस्तान की टीम को भी नकवी से ट्रॉफी नहीं लेनी चाहिए अगर वह कभी जीते। उनमें कोई योग्यता नहीं है।”

एक और पाकिस्तानी ने भारत के फैसले को पूरी तरह सही बताया। उसने लिखा कि नकवी ने पाकिस्तान के क्रिकेट ढांचे को बर्बाद कर दिया है। लगातार बदलने के बावजूद पाकिस्तान की हालत खराब है। ऐसे इंसान को दुनिया की बेहतरीन खिलाड़ियों को सम्मान देने का नैतिक हक नहीं है।

एक पाकिस्तानी ने अपनी ही महिला टीम पर लिखा, “भारतीय टीम ने बिल्कुल सही किया। हमारे साथ खेलने की भी जरूरत नहीं। हम पूरे मैच में 55 रन बनाते हैं और एक विकेट लेने के बाद ऐसे खुशी मनाते हैं जैसे मुकाबला जीत लिया हो।”

खेल पत्रकार फैजान लखानी ने कहा कि नकवी मंच पर पाकिस्तान के मंत्री नहीं बल्कि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष हैं, इसलिए क्रिकेट में राजनीति नहीं लाई जानी चाहिए। राशिद लतीफ ने भी भारत के कदम को खेल की भावना के खिलाफ बताया। पाकिस्तानी भी गुस्सा हैं।