देर रात नशे में पुल से गिरी जीप

· Indore

देर रात नशे में पुल से गिरी जीप

इंदौर : नगर प्रतिनिधि। देर रात जीप राजेन्द्रनगर पुल से नीचे गिर गई। गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां थे। दो गंभीर घायल हैं।कल रात जीप (एमपी-16-झेडएक्स-7770) से दो युवक और दो युवतियां राजेन्द्रनगर पुल से गुजर रहे थे। जीप पुल से करीब 50 फुट नीचे गिर गई। जीप चकनाचूर हो गई थी। उसमें युवक-युवती फंसे थे। उन्हें निकाला। राजेन्द्रनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अभिजीत पिता जितेन्द्र (24), आशी (23) दोनों निवासी महालक्ष्मीनगर को गंभीर चोट आई है।

मजा कर रहे थे : लोगों ने बताया कि युवक-युवतियां जीप में शराब पी रहे थे। जीप से शराब की बोतलें नजर आ रही हैं।