नौकरी छोड़ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेगा अफसर...!

· Indore

नौकरी छोड़ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेगा अफसर...!

गुवाहाटी। आइएएस देवाशीष शर्मा ने नौकरी छोड़ दी है… असम में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। नौगांव में उप चुनाव होना है। कांग्रेस सांसद प्रद्य‍ुत बोरदोलोई ने इस्तीफा दिया था। 6 अक्टूबर को उप चुनाव होगा।

भाजपा के कब्जे वाली सीट पर कांग्रेस ने पलट वार किया था। अब इसी सीट से कांग्रेस ने अधिकारी को प्रत्याशी बनाया है। हफ्ते भर पहले शर्मा ने रिटायरमेंट लिया है। वक्त खत्म होने से पहले पद छोड़ दिया। गुवाहाटी में भाजपा का गमछा पहना था। यहीं से निगम कमिश्नर रह चुके हैं। 2011 बैच के अधिकारी हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नौकरी के दौरान भी भाजपा की तरफदारी करते थे। अब खुल कर सामने आ गए हैं। शर्मा का कहना है कि मैंने ईमानदारी से तीस साल नौकरी की है। भाजपा की सोच और फैसलों से खुश हूं। अब राजनीति मे आकर सेवा करना चाहता हूं। नौगांव में हमेशा भाजपा का दबदबा रहा है। पिछले चुनाव में दूसरों को मौका देकर लोग ठगा गए, फिर भाजपा की वापसी होगी।