तीन लोग फांसी पर टंगे
Loading story...

बड़ौदा। चार दरवाजा इलाके में पटेल की पोल में परिवार के तीन लोगों ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मां आरती सोनी, लड़का नीलकंठ सोनी और लड़की जेनी रात को सोए। सुबह फांसी पर टंगे मिले। मुखिया चेतन सोनी का डेढ़ साल पहले निधन हो गया था। घर में ए.सी. चालू था। किसी ने दरवाजा नहीं खोला, तो नौकरानी को शक हुआ। दरवाजा खुलवाया तो पता चला। आरती सोनी का आयुर्वेदिक दवाखाना है, जिसके पार्टनर ने पैसों की वजह से खुदकुशी की बात से इंकार किया है।