इंदौर में रात भर से छाए रहे बादल

· Indore

इंदौर में रात भर से छाए रहे बादल

इंदौर (नगर प्रतिनिधि)। अर्नब तूफान टकराने के बाद कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल रहा हैऔर छत्तीसगढ़ उड़ीसा के ऊपर अभी भी बारिश के सिस्टम के रूप में है। उसी के असर से कल भोपाल ग्वालियर दतिया सागर सीधी उमरिया और मलाजखंड में बारिश हुई। इंदौर में रात भर से बादल छाए हुए हैं।

सर्द हवा लगातार चल रही है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ है। वही उत्तर प्रदेश और राजस्थान पर भी सिस्टम बने हुए हैं और उन्हीं से उत्तरी हवा आ रही है। उत्तर प्रदेश में प्रेरक चक्रवात बनने से भी ठंडी हवा तेजी से आ रही है। इंदौर में सुबह का तापमान भी 22.4 डिग्री रहा। कल दिन का तापमान 30.02 डिग्री रहा वहीं रात में ज्यादा नमी के चलते उमस बनी रही और तापमान 4 डिग्री ज्यादा रहकर 19.8 डिग्री रहा।

आज सुबह नमी 82 फीसद रही। प्रदेश भर में दिन का तापमान गिरा है। आज अर्नब तूफान के असर से प्रदेश के पूर्वी उत्तरी और सेंट्रल इलाकों में कई जगह बारिश के आसार हैं, इंदौर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।