पेड-गरबा बंद हो, संगठनों की मांग!

· Indore

पेड-गरबा बंद हो, संगठनों की मांग!

उज्जैन। ‘टिकट पर गरबा और जहां दुर्गा-प्रतिमा नहीं हो या घर-कलश की स्थापना न हो, ऐसे व्यावसायिक गरबा आयोजन पर रोक लगाई जाए।’

यहां धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन मंच और हिंदू जागरण मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर ऐसे गरबा आयोजन पर तुरंत रोक लगाने को कहा है। इनका यह भी कहना है कि ‘पेड-गरबा’ की प्रथा भी अब बंद होनी चाहिए। इसमें आम भक्त को आने नहीं दिया जाता है। भक्ति में टिकट का क्या काम है।

भीड़ बढ़ाने के लिए नामी लोगों को बुलाते हैं और भद्द‍े नाच-गाने होते हैं। यहां आने वालों को अपनी पहचान भी बतानी होती है। आस्था को बाजार बना दिया है। यदि रोक नहीं लगी, तो वहां जाकर रोकेंगे।