चांदी से शुरू भारत का दिन...

· Indore

चांदी से शुरू भारत का दिन...

निशानेबाजी में तीसरा पदक, लड़कों का कमाल

आइची-नागोया। भारत को निशानेबाजों ने तीसरा पदक दिलाया है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम के हिमांशू ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने भारत की

झोली में चांदी डाली है। भारतीय तिकड़ी 1890.1 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही।

गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा। सेंग लिहाओ, मा सिहान और झांग चांगहोंग की चीनी जोड़ी ने 1899.0 स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया। एलावेनिल वलारिवान की तरह रुद्राक्ष से कमाल दोहराने की उम्मीद है। टीम को जिताने के साथ ही व्यक्गित स्पर्धा के भी फाइनल में पहुंच गए हैं। रुद्राक्ष के साथ हिमांशू भी आगे बढ़े हैं। रुद्राक्ष ने 631.8 अंक हासिल किए तो हिमांशू ने 630.0। पार्थ माने 628.3 अंकों के साथ 10वें पर रहे और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए।

चीन का यहां भी दबदबा रहा। टॉप आठ में तीन खिलाड़ी उसी के थे, पहले दोनों नंबर पर कब्जा था, लेकिन एक देश से दो निशानेबाज के नियम की वजह से झांग चांगहोंग को बाहर होना पड़ा।

टेबल टेनिस में पाकिस्तान को हराया : भारती महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया। सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से, 17 साल की सिंड्रेला दास ने कल्सूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से और श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराया। तैराकी से भी अच्छी खबर आई है। श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।