अफगानिस्तान पर हमला, दर्जनों मौत

· Indore

अफगानिस्तान पर हमला, दर्जनों मौत

काबुल। पाकिस्तान के लड़ाकू जेट विमानों ने तड़के 3.30 बजे से नूरगल इलाके में लोगों पर बम की बौछार कर दी। दर्जनों लोग मारे गए। सैकड़ों घायल हैं। बीती रात पाकिस्तान और अफगान फौज में फायरिंग हुई थी। कुनार प्रांत के नूरगल के पतंग में कम ऊंचाई पर विमानों से बम की बौछार की गई। आतंकियों के बहाने नागरिक बस्तियों पर बम गिराए। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने आठ आतंकियों को मार गिराया।

भारत पर आरोप- पाकिस्तानी सेना ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह तालिबानी आतंकियों को मदद कर रहा है। 27 फरवरी से पाकिस्तान, अफगानिस्तानन पर हमले कर रहा है। काबुल, कंधार और पख्तिया में फरवरी में भी हमले किए थे।