मकान तोड़ दिया, मंदिर बचा, सरकारी बिल्डिंग अटक गई

इंदौर : नगर प्रतिनिधि। सरकारी जमीन पर रातोंरात बनाए मंदिर पर कब्जेदार धुनी रमाकर बैठ गए हैं। अब एक बार फिर वाणिज्यकर विभाग ने जिला प्रशासन से फिर मदद मांगी है और मंदिर को कहीं और स्थानांतरित करने के लिए कहा है।
आरएनटी मार्ग पर पुराना अफीम गोदाम की जमीन वाणिज्यकर विभाग की है। कर्मचारी के परिवार का कब्जा। प्रशासन ने फिर हो गया है। कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम घनश्याम धनगर और तहसीलदार कमलेश कुशवाह ने कार्रवाई की थी। दिलीप, सरोज और अरविंद मेलाने का पक्का मकान तोड़ा था। दो सालों से यह प्रकरण चल रहा था। कब्जेदारों जमीन पर मंदिर बना लिया, जिसे रिमूवल टीम ने नहीं हटाया। कब्जेदार मंदिर की आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
वाणिज्यकर विभाग को इस जमीन पर भवन बनाना है। बजट तय हो चुका है। कब्जे के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा। बाउंड्रीवॉल बनाने नहीं दे रहे हैं कब्जेदार। तहसीलदार कमलेश कुशवाह ने बताया कि मंदिर को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है, ताकि वाणिज्यकर विभाग नए भवन के लिए बाउंड्रीवॉल बना सके।