मंगेतर को धमकी दे सगाई तुड़वाई... आरोप

· Indore

मंगेतर को धमकी दे सगाई तुड़वाई... आरोप

इंदौर : नगर प्रतिनिधि। एक तरफा प्यार में युवक ने पहले युवती को परेशान किया। उसे बार-बार धमकी दी। उसकी सगाई की बात पता चली तो उसके मंगेतर को फोन कर कहा कि इससे तो शादी मैं ही करूंगा। तू उसके घर की तरफ आया तो जान से मार दूंगा।

किशनगंज पुलिस ने नावदा गांव की 28 साल की युवती की रिपोर्ट पर गांव के ही रवि मोहन कनासिया और उसके रिश्तेदार योगेश विनोद कनासिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने बीएससी तक पढ़ाई की है। रवि की बहन उसकी सहेली है। उसी के चक्कर में उसका युवती से परिचय हुआ था और मोबाइल नंबर मिल गया था। इसके बाद वो युवती का पीछा करने लगा। उसे वीडियो कॉल करता और शादी करने का बोलता। रवि पहले से ही शादीशुदा है। युवती मना करती तो उसे धमकाता। युवती की उसके घरवालों ने सगाई कर दी। ये बात रवि को पता चली तो उसने उसके मंगेतर का नंबर भी पता कर लिया। उसे फोन करने लगा। धमकी देता कि अगर युवती के घर तरफ नजर आया तो जान से मार दूंगा। मंगेतर ने उसके डर के कारण सगाई तोड़ दी।