मजदूर-कर्मचारियों की सेहत जांच
Loading story...

इंदौर। विश्व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस और ह्यूमन्स ऑफ ईवी क्लब की शुरुआत पर आईआईएसटी की मदद से संस्थान के हरित परिसर में आबोहवा संरक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य और विद्युत परिवहन की जागरूकता को लेकर कार्यक्रम किया। विशेष स्वास्थ्य शिविर में एक हजार से अधिक श्रमिकों और सहयोगी कर्मचारियों की सेहत जांच की गई। मौके पर रोटेरियन डॉ. ललित सिंह, डॉ. आभा सिंह, अरुण एस. भटनागर, रोटेरियन चार्टर्ड अकाउंटेंट घनश्याम सिंह और स्वप्निल बंसल मौजूद थे। अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने से पांच सौ से अधिक पौधे लगाए। पौधों की रोजाना देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।