मेंडिंस का शतक, सात साल बाद जीत

लंदन। सात साल बाद श्रीलंका को इंग्लैंड पर जीत मिली है। दूसरे वन-डे में 16 रन से हरा दिया। कुसल मेंडिस के शतक और दुनित वेल्लालगे की गेंदबाजी ने काम दिखाया है। जॉस बटलर हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से मैदान छोड़ देते तो इंग्लैंड आसान जीत की तरफ बढ़ रहा था। श्रीलंका ने 6 विकेट पर 321 रन बनाए। मेंडिस ने सौ गेंद पर 121 रन बनाए। कामिंदु मेंडिस ने 54 रन बनाए। पवन रतनायके ने 48 रन की जरुरी पारी खेली।
इंग्लैंड रफ्तार के घोड़े पर सवार था। 322 रन भी कम दिख रहे थे। पहले विकेट के लिए 143 रना दिए। टॉम बैंटन ने 73 और बेन डकेट ने 67 रन बनाए। दोनों के बाद पारी लडख़ड़ाई। रूट और कप्तान हैरी ब्रुक सस्ते में चले गए। बटलर और विल जैक्स ने संभाला। बटलर दोबारा बल्लेबाजी के लिए आए तो रन बनाने की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। इंग्लैंड को 60 गेंद पर 63 रन चाहिए थे और पांच विकेट बचे थे। एक चौका और एक छक्का ही इस दरमियान इंग्लैंड लगा सकी। वेल्लालगे तीन के अलावा दो-दो विकेेट एहसान मलिंगा और दिलशान मधुशंका ने लिए।