अब दिन गरमाएगा, रात होगी ठंडी

· Indore

अब दिन गरमाएगा, रात होगी ठंडी

इंदौर (नगर प्रतिनिधि)। विशाखापट्टनम के तटों के बीच कल अर्नब तूफान टकराकर कमजोर हो गया। छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के आसपास कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। और इसके असर से आज पूरब और सेंट्रल के कई इलाकों में कहीं हल्की कहीं तेज तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर और पश्चिम में हवा तेज रहेगी फिर भी दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

रात में सर्द हवा का असर दिखेगा। सुबह ठंडी होगी और दोपहर में उमस का एहसास बना रहेगा। इंदौर में कल दिन का तापमान 30.02 डिग्री रहा जो रात का उमस बढ़ने से चार डिग्री ज्यादा 19.9 डिग्री रहा। हवा की रफ्तार 22 किलोमीटर तक रही और 15 से 20 किलोमीटर लगातार चलती रही। प्रदेश मौसम कार्यालय प्रभारी अरुण शर्मा के मुताबिक इस समय पश्चिम विक्षोभ उत्तर प्रदेश और जम्मू के ऊपर है और वहीं से ठंडी हवाएं आ रही है।