इंदौर, जबलपुर, सागर में भारी बारिश के आसार

भोपाल। मानसून ने फिर से अपना असर बताना शुरू कर दिया है। कल भोपाल, दमोह, टीकमगढ़, विदिशा समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। भोपाल में आंधी के साथ बारिश ने गाडि़यों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। आज पंद्रह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। भोपाल, बुरहानपुर, रतलाम, बैतूल, मंदसौर, नीमच, निवाड़ी, शहडोल, उमरिया, मैहर, डिंडौरी, रीवा, सतना, पन्ना, मऊगंज, शिवपुरी, दतिया, शाजापुर में कही हलकी तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।
बारिश से फसलों को नया जीवन मिला है। प्रदेश में पिछले साल से आठ फीसद कम पानी गिरा है। 22 जिले ऐसे हैं, जहां ज्यादा बारिश हुई है। ये जिले पूर्वी और उत्तरी म.प्र. के हैं।