फिर बनेगी लॉर्ड्स की पिच

· Indore

फिर बनेगी लॉर्ड्स की पिच

लंदन। ऐतिहासिक लॉर्ड्स की पिच पर आइसीसी की नाराजगी के बाद बदलाव किया जा रहा है। इंग्लैंड और न्यू जीलैंड के बीच जून में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान गेंद को जरूरत से ज्यादा सीम मूवमेंट मिली और उछाल भी असमान था। आइसीसी ने खराब रेटिंग दी।

एमसीसी ने पिच को दोबारा तैयार करने का फैसला किया है। अगले दो से तीन सीजन तक इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। नंबर-9 पिच तैयार नहीं होने की वजह से एशेज में फर्क पड़ेगा, लेकिन मैनेजमेंट का कहना है कि लार्ड्स की प्रतिष्ठा से बढक़र कुछ नहीं है। ड्रॉप-इन या हाइब्रिड पिच का इस्तेमाल किया जा सकता है।