कपास-धागे में उछाल, महंगे हो सकते हैं कपड़े
Loading story...

इंदौर। कपास और सूती धागे की कीमतों में तेज बढ़ोतरी का असर इस त्योहारी सीजन कपड़ों की कीमतों पर पड़ सकता है। इस साल सूती धागे के दाम करीब 60 फीसद बढ़कर 250 से 400 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं कपास की कीमत भी करीब 28 फीसद बढ़ी है। इसके चलते तैयार कपड़ों के दाम 5 से 20 फीसद तक बढ़ने की संभावना है।