सऊदी में फंसे चार हजार भारतीय, 300 म.प्र. के

· Indore

सऊदी में फंसे चार हजार भारतीय, 300 म.प्र. के

अबूधाबी। मिडिल-ईस्ट में तनाव के बाद उड़ानें रद होने से सैलानी फंस गए हैं। उमराह करने गए चार हजार भारतीयों की वापसी नहीं हो सकी है। मध्यप्रदेश के 300 से ज्यादा लोग हैं। भोपाल, इंदौर के भी सैकड़ों हैं।

उड़ान रद होने के बाद चार-पांच हजार रुपए रोज का खर्च बढ़ गया है। एयर इंडिया और दूसरी एयर लाइंस ने 7 नवंबर तक उड़ान रोक दी है। जेद्दा की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद रहेगी। जो लोग वापस आ गए हैं, बता रहे हैं कि हेल्प लाइन नंबर तो जारी किया है, लेकिन सिर्फ नाम के लिए। भोपाल से 11 लोगों का परिवार गया है। 29 अक्टूबर को वापसी का टिकट था, लेकिन अब हफ्ते भर के लिए अटक गए हैं। मक्का-मदीना में सुरक्षा इंतजाम पर भी सवाल हैं।