उज्जैन के गणेश पंडाल में आग, प्रतिमा खंडित

· Indore

उज्जैन के गणेश पंडाल में आग, प्रतिमा खंडित

उज्जैन : विप्र। संतराम सिंधी कॉलोनी के गणेश पंडाल में बीती रात आग लग गई। 11 फुट ऊंची गणेश-प्रतिमा खंडित हो गई। नीलगंगा थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी में सम्राट नवयुवक मित्र मंडल के झांकी पंडाल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पंडाल राख हो गया। यहां वैष्णो देवी की झांकी लगाई थी। बिजली की लाइन को भी नुकसान पहुंचा।